Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

30 दिन में 12 लाख से ज्यादा की वसूली, 35 ओपन डिपो बंद, कैमरों से बाजारों पर पैनी नजर

निगम

जयपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुंदर और अनुशासित बनाने की दिशा में काम कर रहा है। स्वच्छता प्रहरी टीम द्वारा शहरभर में व्यापक स्तर पर निगरानी और कार्रवाई की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप एक माह में ही 12 लाख रुपए से अधिक की केरिंग राशि वसूल की जा चुकी है। इसमें नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाए गए महाअभियान के तहत करीब 200 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई। नियम तोडऩे वालों पर 8 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। सफाई को लेकर निगम आयुक्त डॉ गौरव सैनी ने सख्त निर्देश दिए है कि निगम अब स्वच्छता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।

निगम आयुक्त डॉ गौरव सैनी ने बताया कि पर्यटन सीजन में लाखों की संख्या में देश विदेश से सैलानी शहर का दीदार करने आ रहे है। ऐसे में वे शहर की ऐतिहासिक विरासत की स्वच्छ छवि साथ लेकर जाएं, इसके लिए सफाई को लेकर बाजारों में विशेष टीम लगाई गई है। टीम लोगो को गंदगी नहीं फैलाने के लिए जागरूक कर रही है। नहीं मानने पर कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग अतिरिक्त आयुक्त प्रथम नरेंद्र बंसल एवं अतिरिक्त आयुक्त द्वितीय प्रवीण कुमार के नेतृत्व में की जा रही है।

पर्यटन सीजन को ध्यान में रखकर शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कैमरों के माध्यम से निगरानी कर 15 चालान, 40 हजार रुपए के केरिंग चार्ज मौके पर ही काटे गए। नगर निगम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में फैले 35 ओपन डिपो पूरी तरह बंद कर दिए हैं, जिससे कचरा फैलाव पर रोक लगी है। साथ ही सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 150 वार्डों में सफाई कर्मियों का बीट प्लान तैयार किया जा रहा है, जिससे हर क्षेत्र में जवाबदेही तय होगी।

मुख्यालय चालान प्रकोष्ठ – 3,74,800 सांगानेर जोन – 2,08,700 सिविल लाइन जोन – 1,10,500 किशनपोल जोन – 1,44,600 आदर्श नगर जोन – 1,16,300 मालवीय नगर – 82,700 हवामहल जोन – 41,000 जगतपुरा जोन – 47,100 झोटवाड़ा जोन – 47,000 मानसरोवर जोन – 19,500 विद्याधर नगर जोन – 22,700

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *