Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल ने पश्चिम बर्दवान की नौ सीटों के लिए नियुक्त किये चार को-आर्डिनेटर

तृणमूल कांग्रेस

आसनसोल, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आगामी 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी की ओर से पश्चिम बर्दवान जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए चार विधानसभा को-आर्डिनेटर की नियुक्ति की गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करना, बूथ स्तर तक समन्वय बेहतर बनाना और आगामी चुनाव से पहले संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना है। नियुक्त को-आर्डिनेटर की जिम्मेदारी इस प्रकार तय की गई है—

1) दुर्गापुर पूर्व और दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी प्रदीप मजूमदार को सौंपी गई है।

2) कुल्टी और आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्रों के को-आर्डिनेटर के रूप में मलय घटक को नियुक्त किया गया है।

3) बाराबनी, जामुड़िया और पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी वी. शिवदासन दासु को दी गई है।

4) रानीगंज और आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों के लिए तापस बनर्जी को को-आर्डिनेटर बनाया गया है।

तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि अनुभवी नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपने से संगठन और मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। पार्टी अब विधानसभा स्तर पर बैठकों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक समीक्षा को तेज करने की तैयारी में जुट गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष विश्वकर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *