Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
DELHI

रेखा गुप्ता ने की मिस्ट स्प्रे सिस्टम की शुरुआत, कहा- प्रदूषण नियंत्रण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शिक्षा मंत्री आशीष सूद के साथ आईटीओ का दौरा करते हुए।

नई दिल्ली, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को धूल नियंत्रण के लिए आईटीओ पर नए मिस्ट स्प्रे सिस्टम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों से इसके संचालन, असर तथा क्षेत्र में धूल कम होने की प्रगति पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदूषण प्रबंधन के बारे में बताया कि दिल्ली में स्वच्छता, धूल नियंत्रण और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार का व्यापक अभियान बिना रुके जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार हर मोर्चे पर मिशन मोड में कार्यरत है। वरिष्ठ अधिकारियों तथा आईआईटी एवं पर्यावरण से जुड़े विशेषज्ञों की एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जा रहा है, जो लगातार प्रदूषण को नियंत्रण में लाने के लिए कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रदूषण नियंत्रण के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को निर्देश दिया गया है कि प्रदूषण और सफाई में कोताही बरतने वाले सरकारी संस्थानों पर तत्काल चालान काटकर भारी जुर्माना वसूला जाए। बिना अनुमति रोड कटिंग करने और उसे समय पर न भरने वाले संस्थानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

उन्होंने बताया कि हर दिन हजारों किलोमीटर सड़कों को धूल-मुक्त किया जा रहा है। हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में विशेष टीमें तैनात हैं, जो त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर रही हैं। दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी एजेंसियां दिन-रात काम कर रही हैं, ताकि राजधानी की हवा को स्वच्छ बनाया जा सके।

इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद तथा संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *