Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज डेट हुई फाइनल

आयुष्मान खुराना - फोटो सोर्स इंस्टाग्राम

साल 2019 में आई रोमांटिक कॉमेडी ‘पति पत्नी और वो’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। अब इसी फिल्म का सीक्वल ‘पति पत्नी और वो दो’ आने के लिए तैयार है, जिसमें इस बार आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म के नए पोस्टर और रिलीज डेट की घोषणा के बाद दर्शकों में उत्साह चरम पर है।

तीन-तीन हीरोइनों संग दिखेंगे आयुष्मान

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि इस बार कहानी में तिगुना ट्विस्ट देखने को मिलेगा। फिल्म में आयुष्मान के साथ तीन अभिनेत्रियां नज़र आएंगी, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी। जहां पिछली फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे थीं, वहीं इस बार तीनों हीरोइनों के साथ आयुष्मान की केमिस्ट्री देखने लायक होगी। ‘पति पत्नी और वो दो’ अगले साल 4 मार्च 2026 को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। रिलीज डेट की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं तेज़ हैं। जहां आयुष्मान के फैंस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं, वहीं कुछ दर्शक कार्तिक आर्यन की अनुपस्थिति को मिस कर रहे हैं।

प्रजापति पांडे के किरदार में आयुष्मान

फिल्म में आयुष्मान खुराना प्रजापति पांडे का किरदार निभाते दिखेंगे। यह पहला मौका होगा जब वे सारा, रकुल और वामिका के साथ एक ही फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म के नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर होगी। इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज के बैनर तले किया जा रहा है और इसका निर्देशन एक बार फिर मुदस्सर अजीज कर रहे हैं, जिन्होंने पहली फिल्म को भी निर्देशित किया था। दर्शकों को उम्मीद है कि इस बार भी फिल्म पिछली की तरह हंसी और रोमांस से भरपूर मनोरंजन पेश करेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *