Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

स्वदेशी व्यापार महासम्मेलन 28 को, बैनर का विमोचन

jodhpur

जोधपुर, 22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जोधपुर व्यापार महासंघ एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापार महासम्मेलन 2025 एवं सम्मान समारोह के बैनर का विमोचन विधायक अतुल भंसाली द्वारा उनके कार्यालय में किया गया।

इस अवसर पर विधायक भंसाली ने कहा कि स्वदेशी व्यापार, स्थानीय उद्योग एवं लघु उद्यमों को सशक्त बनाने के लिए ऐसे आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है। जोधपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष नवीन सोनी ने बताया कि स्वदेशी व्यापार महासम्मेलन 2025 का आयोजन 28 दिसंबर को किया जाएगा, जिसमें शहर सहित जिले के व्यापारी, उद्यमी एवं विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जोधपुर मे व्यापारिक समस्याओं पर विचार-विमर्श एवं समाधान का प्रयास एवं लोकल फॉर लोकल एवं स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देना है महासंघ की सचिव डॉ. स्मिता शाह ने बताया कि इस महासम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देना, लघु एवं मध्यम उद्योगों को एक सशक्त मंच प्रदान करना तथा व्यापारियों के योगदान को सम्मानित करना है।

विमोचन के अवसर पर पार्षद राजेश कच्छवाहा, जसवंत कुमावत, सज्जन सिंह, राजेश जैन, अनिल गोयल, सुधीर शारडा, अमित सिंघवी, राजकुमार सोनी, महेश मंत्री, सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *