Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

उत्तर पश्चिम रेलवे की नई समय सारणी का विमोचन

उत्तर पश्चिम रेलवे की नई समय सारणी (टाइम टेबल) का महाप्रबंधक अमिताभ के हाथाें विमोचन

जयपुर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर पश्चिम रेलवे पर ट्रेनों के संचालन की नई समय सारणी 1 जनवरी 2026 को जारी की जा रही है। महाप्रबंधक अमिताभ ने मंगलवार को मंडल वार जारी इस समय सारणी का विमोचन किया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर ट्रेनों के संचालन से संबंधित नई समय सारणी 01 जनवरी 2026 को जारी की जा रही है। इस समय सारणी का मंगलवार 30.12.2025 को महाप्रबंधक अमिताभ ने विमोचन किया। समय सारणी चारों मंडलों जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर की अलग अलग जारी की जाएगी। नई समय सारणी में नए ट्रेनों के संचालन, ट्रेनों के विस्तार, फेरों में वृद्धि, ट्रेन संख्या में बदलाव, नए ठहराव तथा विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के आगमन व प्रस्ताव समय में हुए परिवर्तन आदि को सम्मिलित किया गया है। समय सारणी के विमोचन के अवसर पर महाप्रबंधक के साथ प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक मदन देवड़ा, मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक मैत्रेई चारण, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) रमेश वशिष्ठ, उप महाप्रबंधक (सामान्य) शशांक भी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *