Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

पश्चिम बंग उद्योगों की शमशान भूमि पत्रिका का विमोचन

पत्रिका का विमोचन करते जिला अध्यक्ष

आसनसोल, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने शुक्रवार को उत्तर धधका स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन किया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य भी उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने पश्चिम बंग उद्योगों की शमशान भूमि पत्रिका का विमोचन किया।

अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जब तृणमूल की सरकार सिंगूर से टाटा की कंपनी को हटाकर सत्ता में काबिज हुई थी। उस वक्त पश्चिम बंगाल पर 2.07 लाख करोड़ का कर्ज था, जो बढ़कर 7.71 लाख करोड़ हो गया है। श्रीमती पाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल के प्रत्येक नागरिक पर पहले 22570 का कर्ज था। जो आज बढ़कर 7676 हो गया है। प्रत्येक परिवार पर 3.08 लाख कर्ज का बोझ है। पश्चिम बंगाल की 38 प्रतिशत की आय कर्ज चुकाने में जाती है। तो पश्चिम बंगाल सरकार विकास का कार्य कहां से करेगी। पश्चिम बंगाल की जनता चाहती है कि पश्चिम बंगाल में सुयोग्य सरकार बने जिससे रोजगार के अवसर उत्पन्न हो। उद्योगों का विकास हो और युवाओं को रोजगार मिले।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की जनता को ठगा है। युवा भारतीय क्रीड़ा मैदान में मेसी का कार्यक्रम के दौरान क्राउड फंडिंग की गयी थी। लेकिन फुटबॉल प्रेमियों को मेसी देखने को नहीं मिले। अमादेर पाड़ा अमादेर समाधान पश्चिम बंगाल सरकार की एक और ठग परियोजना है। प्राथमिक कार्यों की सूची तैयार कर नारियल तोड़ दिया जाता है। लेकिन राज्य सरकार के पास फंड तो है नहीं तो कार्य कहां से होगा। वर्ष 2026 में चुनाव होने वाले उस वक्त विकास का कार्य नहीं हो सकता है। आसनसोल को लेकर तृणमूल की सरकार ने वादा किया था जो पूरा नहीं किया है।

श्रीमती पाल ने कहा कि आसनसोल में स्टेडियम को अपग्रेड नहीं किया गया। फायर ब्रिगेड को अपग्रेड नहीं किया गया। जामुड़िया, कुल्टी, सहित कई स्थानों पर फायर स्टेशन नहीं बना, महिलाओं के लिए आसनसोल में उर्दू कॉलेज नहीं बना, आसनसोल में फ्लाईओवर नहीं बनाया गया। पूर्व मेयर तथा भाजपा प्रदेश कमेटी सदस्य जितेंद्र तिवारी पार्किंग प्लाजा का कार्य शुरू किया था। उस जगह पर मार्केटिंग प्लाजा बनाया जा रहा है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, आसनसोल में सब्जी बाजार तथा मछली बाजार, आसनसोल के लिए मास्टर प्लान, दामोदर नदी पर ब्रिज बनाने की योजना किसी भी कार्य पूरा नहीं किया। रेलपार इलाके से हिंदुओं का पलायन हो रहा है। मंत्री के करीबी नन्हे खान और मिस्टर खान रेलवे साइडिंग पर अवैध कब्जा जमाए हुए है। पीडब्ल्यूडी की जमीन पर तृणमूल की जिला कार्यालय का उद्घाटन मंत्री ने किया। तृणमूल के लोग ही बाहर से लोगों को बुलाकर पैसे लेकर नौकरियां दिला रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष विश्वकर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *