Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

रामगढ़ महाविद्यालय में ‘बदलता उत्तराखंड’ पुस्तक का विमोचन

रामगढ़ महाविद्यालय में बदलता उत्तराखंड पुस्तक का विमोचन करते प्राध्यापक।

नैनीताल, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नैनीताल जनपद के रामगढ़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. हरीश चन्द्र जोशी व डॉ. जितेंद्र लोहानी द्वारा संपादित पुस्तक ‘बदलता उत्तराखंड: विकास, वृद्धि और सतत विकास का मार्ग’ का विमोचन प्राचार्य प्रो नगेंद्र द्विवेदी ने किया। द्विवेदी ने कहा कि यह कृति उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ.माया शुक्ला ने इसे मील का पत्थर बताते हुए लेखकों को बधाई दी।

डॉ. जोशी ने बताया कि यह पुस्तक उत्तराखंड को पारंपरिक मनी ऑर्डर अर्थव्यवस्था से स्व-रोजगार आधारित अर्थव्यवस्था की ओर ले जाने का प्रयास है। इस अवसर पर डॉ. संध्या गढ़कोटी, डॉ. नीमा पंत, डॉ. हरीश राम, तनुजा जोशी, कविंद्र प्रसाद, हिमांशु बिष्ट सहित छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन निर्मला रावत ने किया। छात्र संघ सचिव गरिमा, कमल, अमित, अपर्णा, रोशनी, नीलम व खुशी आदि ने आयोजन में विशेष सहयोग दिया।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *