Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
INDIA

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से राहत, अगले चार दिन होगी रिमझिम वर्षा; स्ट्रॉन्ग सिस्टम कमजोर

  • मानसून सीजन में अब तक 40.6 इंच बारिश दर्ज

भोपाल, 7 सितंबर (Udaipur Kiran News)। मध्य प्रदेश में भारी बारिश से प्रदेशवासियों को राहत मिलने वाली है। स्ट्रॉन्ग सिस्टम के कमजोर पड़ने के चलते अगले चार दिनों तक केवल हल्की-फुल्की रिमझिम बारिश होगी। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में बूंदाबांदी की संभावना है। रविवार को कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Bango Dam gates open

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में बारिश के दो स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव थे, जिनमें एक मानसून और दो टर्फ शामिल रहे। इसी कारण कई जिलों में तेज बारिश हुई। हालांकि अब सिस्टम कमजोर हो चुका है और रविवार को भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। इससे पहले लगातार बारिश के चलते कई जिलों में नदी-नाले उफान पर रहे और डैम ओवरफ्लो हो गए। राजधानी भोपाल के बड़ा तालाब का जलस्तर 1666.80 फीट पहुंचने के बाद भदभदा डैम के गेट सीजन में पहली बार खोले गए। वहीं, रायसेन में हलाली बांध के तीन गेट भी दो-दो मीटर तक खोले गए।

प्रदेश में अब तक 40.6 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सीजन का 111 प्रतिशत है। सामान्य तौर पर इस समय तक 32.8 इंच बारिश होती है, जबकि औसत 37 इंच मानी जाती है। पिछले मानसून सीजन में औसतन 44 इंच वर्षा हुई थी। इस बार गुना जिले में सर्वाधिक 63.8 इंच बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से 30.6 इंच अधिक है। इसके अलावा श्योपुर में 56 इंच, मंडला में 55.9 इंच, अशोकनगर में 53.9 इंच और रायसेन में 55.8 इंच वर्षा हो चुकी है।

सबसे कम बारिश वाले जिलों में इंदौर और उज्जैन संभाग के जिले शामिल हैं। खरगोन में केवल 25.6 इंच, बुरहानपुर में 25.8 इंच, शाजापुर में 26.2 इंच, खंडवा में 26.4 इंच और बड़वानी में 26.5 इंच बारिश दर्ज की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *