Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

हटाये गये ईंट भट्ठा संचालकों ने गांधी चौराहे पर किया प्रदर्शन, नुकसान का मुआवजा देने की मांग

हटायें गये ईंट भट्ठा संचालकों ने गांधी चौराहा पर किया प्रदर्शन, नुकसान का मुआवजा देने की मांग

मंदसौर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्‍य प्रदेश के मंदसौर में सोमवार को ईंट भट्ठा संचालकों ने गांधी चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। यह विरोध प्रदर्शन रविवार को शासकीय भूमि पर बने अवैध ईंट भट्ठों को हटाने की कार्रवाई के खिलाफ किया गया। सैकड़ों की संख्या में भट्ठा संचालक और मजदूर, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, सड़क पर उतर आए। चक्का जाम के कारण गांधी चौराहे पर यातायात प्रभावित हो गया है। चक्का जाम की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पिछले एक घंटे से गांधी चौराहे पर वाहनों की आवाजाही बाधित है। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया है, ताकि जाम की स्थिति न बने।

गौरतलब है मंदसौर के अलावदाखेड़ी मार्ग पर नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को शासकीय भूमि पर अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों का अतिक्रमण हटाया था। यह कार्रवाई कई वर्षों से चली आ रही अवैध कब्जों को हटाने के लिए की गई थी।

नगर पालिका को इस 9 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर एसटीबी प्लांट, फायर स्टेशन सहित तीन महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्थापित करनी हैं। इन योजनाओं के लिए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना जरूरी था। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को पहले ही पर्याप्त समय दिया था। 25 दिन पहले भी हुई थी कार्रवाई की कोशिश प्रशासन ने लगभग 25 दिन पहले भी अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय भारी विरोध के कारण टीम को बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा था। इस बार पूरे दलबल के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने चर्चा से इनकार कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग कि कि एसडीएम स्वयं मौके पर आएं, तभी बातचीत होगी। ईंट भट्ठा संचालकों ने मुआवजा और बदले में कहीं और जमीन देने की मांग को लेकर तहसीलदार को एक आवेदन भी सौंपा। कुछ समय बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *