मिलावटी खाद्य पदार्थ मिलने पर वैन चालक सहित पर चार पर रिपोर्ट

मुरादाबाद, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कटघर थाना पुलिस ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर डुप्लीकेट डिटर्जेंट पाउडर, सिंथेटिक पनीर, वनस्पति ऑयल और अज्ञात रसायन, कृत्रिम दूध आदि पकड़े जाने के के मामले में वैन चालक सहित चार के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सचिन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रामपुर दोराहे पर चेकिंग के दौरान बीती 2 दिसंबर को एक वैन चालक पकड़ा गया था। चालक आसिफ नैनीताल जिले के रामनगर का रहने वाला है। तलाशी के दौरान वैन से एक किग्रा डिटर्जेंट पाउडर की 12 बोतलें, सिंथेटिक पनीर, छह टिन में वनस्पति ऑयल और 38 लीटर अज्ञात रसायन, कृत्रिम दूध बनाने का सामान बरामद किया गया था।
आरोपित जानबूझकर हानिकारक पदार्थों की मिलावट कर बेचने की फिराक में था। इस मामले में पुलिस ने धारा 274, 252 सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
———–
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल



