Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राजेश पायलट स्टेडियम में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह

एडीएम ने अधािाकािरयाें की मीटिंग लेकर निदेरशा दिए््

दाैसा, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित तैयारियों को लेकर मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरविन्द शर्मा ने अधिकारियों की मीटिंग लेकर तय समय सीमा में सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को श्री राजेश पायलट स्टेडियम में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर कक्ष में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने परेड, कार्यक्रम में प्रवेश, बैठक व्यवस्था, शारीरिक व्यायाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियों का प्रदर्शन सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से मनाए जाने के लिए कार्यक्रम प्रबंध, साफ-सफाई, रोशनी एवं रंगोली सजावट करवाने के निर्देश दिए। साथ ही बस, चूने की लाईनिंग, माइक, उद्घोषक, साउण्ड, मार्च पास्ट, सामूहिक पीटी, पानी, स्काउट, बालचर, रिहर्सल, झांकियां व वाहन, पारितोषिक, शहीद वीरांगनाओं के आगमन, यातायात, पुलिस सलामी वाहन व मिठाई आदि की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। बैठक में नगर परिषद आयुक्त, उपखण्ड अधिकारी दौसा, तहसीलदार दौसा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला रसद अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / चरणजीत

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *