न्यायिक सेवा में फेरबदल, एसबी शर्मा रांची के नए सीजेएम

फाइल फोटो कोर्ट

रांची, 08 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Jharkhand उच्च न्यायालय ने न्यायिक सेवा के अधिकारियों के बीच फेरबदल किया है. उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा की अधिसूचना के अनुसार सिविल जज (सीनियर डिवीजन) स्तर पर अधिकारियों का प्रमोशन, स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया है. सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है.

अधिसूचना के मुताबिक प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) दुमका के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्रनाथ मिश्रा को प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) के पद पर प्रोन्नत किया गया है.

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) का फेरबदल

रांची के सीजेएम चंदन को गोड्डा स्थानांतरित किया गया है. गोड्डा के सीजेएम शशि भूषण शर्मा को रांची का सीजेएम नियुक्त किया गया है.

डालसा सचिव का तबादला

डालसा (Jharkhand राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण) रांची के सचिव रवि कुमार भास्कर को नगर उंटारी (गढ़वा) भेजा गया है.

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Leave a Comment