Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HARYANA

पानीपत की तहसील इसराना में गंदगी में रहने काे मजबूर निवासी

पानीपत की तहसील इसराना में पुल के नीचे खड़ा गंदा पानी

पानीपत, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पानीपत की तहसील इसराना में थाने के सामने जीटी रोड पर पानी की निकासी न होने से गंभीर समस्या पैदा हो गई है। उचित जल निकासी के अभाव में यह स्थित रिहायशी कॉलोनी गंदा पानी खड़ा हो गया है जो बीमारियों को न्योता दे रहा है। ओर स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।

लोगों ने कहा कि कॉलोनी के सामने हमेशा गंदा पानी भरा रहता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है साथ ही आवागमन में बाधा आ रही ई है और जाम की स्थिति बनी रहती है। यह स्थिति स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। उपमंडल प्रशासन ने कई बार साफ-सफाई के प्रयास किए हैं, लेकिन नेशनल हाईवे के नीचे का नाला अवरुद्ध होने के कारण कॉलोनी में चौबीसों घंटे गंदा पानी भरा रहता है। ग्राम पंचायत इसराना के सरपंच राजेश जागलान ने बताया कि पंचायत ने समस्या के समाधान के लिए काफी प्रयास किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कॉलोनी में पानी की निकासी के लिए नाला अवैध कब्जों के कारण नहीं बन पाया है। उनके अनुसार, जब नेशनल हाईवे का निर्माण हुआ था, तब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने दोनों तरफ बस्ती होने के कारण जीटी रोड के पानी की निकासी के लिए एक नाला बनाया था।

बंजारा कॉलोनी के नाले का दुरुपयोग हो रहा हैं। कॉलोनी के लिए पानी की निकासी का कोई अलग से नाला नहीं है और मौजूदा नाले में हमेशा गंदगी भरी रहती है। पानी की निकासी पूरी तरह से अवरुद्ध है। पंचायत द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए कई बार एसडीएम इसराना को भी लिखा जा चुका है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *