Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

आदर्श ग्राम सभा के रूप में विकसित करने का संकल्प

ग्राम सभा ज्योलीकोट की खुली बैठक में विचार रखते वक्ता।

नैनीताल, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नैनीताल जनपद की ग्राम सभा ज्योलीकोट में सोमवार को प्रथम खुली बैठक में ग्राम सभा के समग्र विकास से जुड़े प्रस्ताव पारित करते हुए ज्योलीकोट को आदर्श ग्राम सभा के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया। साथ ही अधिकारियों की उदासीनता के संबंध में शिष्टमंडल की ओर से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया।

शहीद हीरा बल्लभ भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज ज्योलीकोट में ग्राम प्रधान नवल कुमार आर्या की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पेयजल व विद्युत आपूर्ति की गंभीर समस्याएं प्रमुख रूप से उठायी गयीं। इस दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरेलू जल कनेक्शन उपलब्ध न होना, जर्जर जल टंकी, खराब विद्युत लाइनें व पोलों की स्थिति पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। संबंधित विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति और समाधान के प्रति उदासीनता पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया। इसके साथ ही कूड़ा निस्तारण, विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों का चयन तथा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु एम्बुलेंस व्यवस्था से जुड़े प्रस्ताव रखे गए। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता जोशी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बीना बेनवाल, ग्राम विकास अधिकारी उमेश पलड़िया, पूर्ति निरीक्षक रवि डालाकोटी तथा स्वास्थ्य विभाग से डॉ हेमंत मर्तोलिया एवं चिकित्सा अधीक्षक उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *