Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

सितंबर में कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति में आई कमी

कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के महंगाई के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 18 अक्‍टूबर (Udaipur Kiran News) । महंगाई के मोर्चे पर राहत देने वाली खबर है। खुदरा और थोक महंगाई दर के बाद कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा महंगाई (मुद्रास्फीति) सितंबर महीने में घटकर क्रमशः शून्य से 0.07 फीसदी नीचे और 0.31 फीसदी रह गई हे। ये अगस्त में क्रमशः 1.07 फीसदी और 1.26 फीसदी रही था।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि सितंबर महीने में कृषि श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-एएल) 0.11 अंक घटकर 136.23 रह गया। इस दौरान ग्रामीण श्रमिकों का सूचकांक (सीपीआई-आरएल) भी 0.18 अंक घटकर 136.42 के स्‍तर पर पहुंच गया। अगस्त में सीपीआई-एएल 136.34 अंक और सीपीआई-आरएल 136.60 अंक रहे थे। कृषि मजदूरों के लिए खाद्य सूचकांक में 0.47 अंक और ग्रामीण मजदूरों के लिए 0.58 अंक की कमी आई है। मंत्रालय ने कहा, ”सितंबर में खाद्य मुद्रास्फीति कृषि मजदूरों के लिए शून्य से 2.35 फीसदी नीचे और ग्रामीण मजदूरों के लिए शून्य से 1.81 फीसदी नीचे रही है।”

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *