Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

रीवाः शासकीय टीआरएस कॉलेज में आज विशाल रोजगार मेले का आयोजन

इंदौरः रोजगार मेले में 162 युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में मिला रोजगार

रीवा, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के रीवा जिले में युवा संगम कार्यक्रम के तहत शासकीय टीआरएस कॉलेज में आज गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें 65 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा।

रोजगार उप संचालक अनिल दुबे ने बताया कि मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 7000 रुपये से 25 हजार रुपये तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

उप संचालक दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में याजाकी इंडिया लि. हरियाणा, लेन्सकार्ट इंडिया बिलहरी राजस्थान, एनजीएम पीजी भिवाड़ी राजस्थान, एमआरएफ दहज, टाटा आटोकार्प पैन्स ग्रुप लि, अहमदाबाद शामिल होंगी। मेले में टाटा ग्रीन गोशन लि. अहमदाबाद, मदर सन आटोमोटिव लि. अहमदाबाद, पोली प्लास्टिक इंडिया लि. अहमदाबाद, कृष्णा मारूति लि अहमदाबाद, सोमिक जेडएफ ऑटोकार्प लि. अहमदाबाद कंपनियां भागीदारी निभाएंगी। मेले में ल्यूमैक्स इंडस्ट्रीज लि. अहमदाबाद, विल्स कार इंडिया लि. अहमदाबाद, पीजी इलेक्ट्रो प्लांट इंडिया लि. पुणे, एमपी बिरला सीमेन्ट लि. सतना एण्ड मैहर, प्रिज्म सीमेन्ट लि. सतना, केजेएस सीमेन्ट लि. मैहर की भी भागीदारी रहेगी। मेले में अपोलो टायर्स लि. बड़ोदा गुजरात, बीजी इलेक्ट्रिकल्स एण्ड इलेक्ट्रालिक्स इंडिया लि. वालुज, औरंगाबाद ऑटो एंसिलरी प्रा. लि. वालुज, औरंगाबाद भाग लेंगी। मेले में हायर अप्लायंसेज इंडिया लि. रंजनगांव पुणे, ओटार कंट्रोल इंडिया प्रा.लि. चाकन पुणे, स्टार इंजीनिसयर्स इंडिया लि. चाकन पुणे, सीयोन एयर ऑटोमोटिव प्रा.लि. गांव दाभाडे महाराष्ट्र, एनईसीओ कंपनी नागपुर, अग्रोफैब मशीनरीज नागपुर, हायर अप्लीएन्सेस पुणे, फ्लैट ऑटोमोबाइल नागपुर, कैरियर मिडिया पुणे, टाटा मोटर ऑटो मोबाइल कम्पनी अहमदाबाद शामिल हो रही हैं। मेले में फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल्स प्रा.लि. रंजनगांव पुणे, क्लासिक व्हील्स प्रा.लि. अहिल्यानगर, कनेक्टवेल इंडस्ट्रीज प्रा.लि. अंबरनाथ ठाणे महाराष्ट्र, काइनेटिक इंजीनियरिंक प्रा.लि. अहिल्यानगर, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा.लि. बेंगलुरू, श्रीराम पिस्टन एण्ड रिंग लि. पथरेडी राजस्थान, सात्विक सोलर प. लि. अम्बाला हरियाणा, अलर्ट एसजीएस प्रा. लि. रायपुर छत्तीसगढ़ कंपनियां भाग ले रही हैं। फार्मा कम्पनी गुजरात, ब्रोक्स इंडिया प्रा.लि, झागडिया, एप्टिव कंपोनेट्स इंडिया प्रा.लि. गुजरात, जय भारत मारूती हरियाणा, जिंदल पाइप्स गाजियाबाद उ.प्र., विनप्रेज इन्फा मीडिया प्रा.लि. मैहर कंपनियां शामिल हो रही हैं।

इसके अलावा रोजगार मेले में मिग्मा पैकट्रॉन प्रा.लि. इंदौर, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार इन्दौर, सिनोवा गियर्स एण्ड ट्रांस मिशन प्रा.लि. राजकोट गुजरात, पीएसएमएल बॉश ग्रुप पुणे महाराष्ट्र, सिएट इड्युसिस प्रा. लि., लार्सन एण्ड टुब्राो अहमदाबाद गुजरात कंपनियां शामिल होंगी। मेले में बजाज मोटर लिमि. औरंगाबाद, उत्कर्ष स्मोल फाइनेन्स प्रा.लि. जबलपुर, मुद्रा सोलर प्रा लि. (अडानी सोलर) कच्छ गुजरात, सिटी कार प्रा.लि. सतना, प्रगतिशील एग्रोटेक, प्रा.लि. रीवा, एचडीएफसी लाईफ इश्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड रीवा, प्रभा बायोप्लांट्स प्रा.लि. रीवा, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा.लि. भोपाल की कंपनियां शामिल होंगी। मेले में प्रगतिशील बॉयोटेक प्रा.लि. सवेरा होटल के पास सतना, बजाज अलियाज प्रा.लि. रीवा, ऑल इनवन सर्विसेस रीवा, कन्टेम्परेरी सर्विसेज कॉर्पोरेशन इंडिया प्रा.लि. (सीएससी) इंदौर, भारतीय जीवन बीमा निगम रीवा, प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा, अनुसुइया पुरातत्व सेवा प्रा.लि रीवा की कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *