Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

रीवाः गांधी जयंती पर 12 बंदी माफी पाकर केन्द्रीय जेल से होंगे रिहा

केन्द्रीय जेल

रीवा, 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । शासन के निर्देशों के अनुसार 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है। गांधी जयंती के अवसर पर सेंट्रल जेल रीवा से आजीवन कारावास की सजा प्राप्त 12 बंदियों को माफी देकर रिहा किया जा रहा है।

इस संबंध में जेल अधीक्षक एसके उपाध्याय ने बताया कि रिहा होने वाले बंदियों में सीधी जिले के दो शहडोल के चार, सिंगरौली के दो, अनूपपुर के तीन तथा उमरिया जिले का एक बंदी शामिल है। इन बंदियों में जियालाल बसोर तथा रामू बसोर निवासी ग्राम कोनी जिला सिंगरौली, सतेन्द्र सिंह परिहार निवासी ग्राम जमोड़ी तथा राकेश द्विवेदी निवासी ग्राम डढ़िया जिला सीधी शामिल हैं। इसी तरह भारत सिंह निवासी ग्राम लपटा, बिकनू उर्फ बिकना निवासी ग्राम हरद, देवलाल सिंह ऊर्फ राजकुमार निवासी जमुनिहा खाले टोला जिला अनूपपुर शामिल हैं। रिहा होने वाले बंदियों में रामराज गोंड़ निवासी ग्राम छपरा टोला, ललन पाव निवासी हाथीबारी सेमरिहा, संतोष कुमार सिंह गोंड़ निवासी ग्राम भुर्सी सभी जिला शहडोल एवं रामनरेश बैगा निवासी ग्राम आमगार जिला उमरिया शामिल हैं।

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *