Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

पच्चीस हजार का ईनामी लखनऊ से गिरफ्तार

लखनऊ से गिरफ्तार पच्चीस हजार के इनामी का छाया चित्र

प्रयागराज, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित कैंट थाने की पुलिस टीम ने सोमवार की रात पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ शिवकुटी थाने में गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद से पुलिस की टीमें इसकी तलाश में लगी हुई थी।

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित लखनऊ जिले के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के गंगाखेड़ा मानक नगर निवासी

सुभाष चन्द्र यादव पुत्र हनुमान प्रसाद यादव है।

गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ प्रयागराज के शिवकुटी थाने में इसी वर्ष धारा 2/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। कैंट थाने की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के गंगाखेड़ा गांव से उक्त आरोपित युवक को गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि 21 जनवरी 2022 को कोविड-19 ड्यूटी के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि मो. शमीम सिद्दीकी पुत्र मो. यासीम निवासी अरईस थाना सोरांव प्रयागराज एक संगठित आपराधिक गिरोह का संचालन किया जा रहा है। उक्त गिरोह के सदस्य विभिन्न व्यक्तियों से अवैध धन प्राप्त कर हाईकोर्ट इलाहाबाद में समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी एवं अन्य पदों पर आयोजित परीक्षाओं में धांधली कराकर फर्जी चयन एवंनियुक्ति से सम्बन्धित आपराधिक कृत्य करते थे। इसी तरह 23 अप्रैल वर्ष 2019 को एस.टी.एफ. प्रयागराज ने उक्त गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 138/2019 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भा.द.वि. पंजीकृत कर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। गिरोह का गैंग चार्ट जिलाधिकारी प्रयागराज ने अनुमोदित होने के उपरान्त थाना शिवकुटी में वर्ष 2022 धारा 2/3(1) गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया। अभियुक्त सुभाष चन्द्र यादव पुत्र हनुमान प्रसाद यादव निवासी गंगाखेड़ा मानक नगर थाना कृष्णानगर कमिश्नरेट लखनऊ उक्त गैंग का सक्रिय सदस्य है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पच्चीस हजार का ईनाम घोषित किया गया था।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *