Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

रीको का अनुभाग अधिकारी तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

रीको का अनुभाग अधिकारी तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जोधपुर शहर टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए कार्यालय वरिष्ठ प्रबंधक रीको जैसलमेर के अनुभाग अधिकारी भवानी शंकर स्वामी को तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की जोधपुर शहर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी भाभी के नाम किशन घाट औधोगिक क्षेत्र में प्लाट को रीको द्वारा वर्ष 2024 में निरस्त कर दिया गया। जिस पर परिवादी द्वारा अपील करने पर रीको जैसलमेर द्वारा प्लॉट पुनः बहाल कर दिया गया था। इस भूखण्ड पर कार्य चालू करवाने व पत्रावली में कागजात ऑनलाइन करने की एवज में रीको का अनुभाग अधिकारी भवानी शंकर स्वामी तीस हजार रुपये रिश्वत की मांग रहा है। जिस पर एसीबी जोधपुर शहर के पुलिस उप अधीक्षक किशन सिंह चारण नेतृत्व में ट्रेप की कार्रवाई करते हुए अनुभाग अधिकारी भवानी शंकर स्वामी को तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *