Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

हुगली में नवमी की शाम सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल

हुगली, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हुगली जिले के मोगरा थाना इलाके में नवमी की शाम हुए एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए। घटना नंदीपुकुर के पास नए पुल पर घटी।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तीन दोस्त एक स्कूटी पर सवार होकर काम से लौट रहे थे। उसी समय विपरीत दिशा से एक मोटर वैन पुल पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। तभी स्कूटी और वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के प्रभाव से स्कूटी सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बचाते हुए उन्हें चूंचुड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने 26 वर्षीय अभिषेक राम को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायल युवकों, राजकुमार बराई और आमिर अंसारी, का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ये सारे लोग एक ही मोहल्ले बड़ खेजुरिया मल्लिकपाड़ा के निवासी थे और एक ही जगह पर काम करते थे।

पुलिस को सूचना मिलने पर मोगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि पुल से सिर्फ मिट्ठापुकुर की ओर जाने की अनुमति है, लेकिन अक्सर लोग नियम तोड़कर उल्टी दिशा से आते हैं। इलाके में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, पर्याप्त रोशनी और सीसीटीवी कैमरों की भी कमी है। इसी वजह से बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *