Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

रोडवेज की बस हाइड्रा से टकरायी, दो यात्रियों के पैर कटे, आठ घायल

बस में फंसे डईवर को निकालते हुए

हरिद्वार, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक रोडवेज बस हाइड्रा मशीन से टकरा गई। इस हादसे में आठ यात्री घायल हो गए। जिनमे से दो के पैर कट गए।

हादसा बढेड़ी राजपूताना के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया।

सूचना मिलने पर बहादराबाद थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद हाईवे पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल पाएगा।

बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा था, उसी दौरान सड़क किनारे खड़ी हाईड्रा को बिना चेतावनी संकेत लगाए छोड़ दिया गया था।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *