Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम में पकड़ी गई राजस्थान की लुटेरी दुल्हन

गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में लुटेरी दुल्हन काजल।

पुलिस से बचने के लिए करीब एक साल से ठिकाने बदलकर रही थी

गुरुग्राम, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । स्थानीय पुलिस ने राजस्थान की एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। वह अविवाहित युवाओं को शादी के जाल में फंसकर उनको लूट लेती थी। पुलिस को उसकी तलाश थी। वह करीब एक साल से ठिकाने बदलकर रह रही थी। वर्तमान में वह गुरुग्राम के सरस्वती इन्क्लेव में छिप कर रह रही थी। गुरुवार को जांच अधिकारी पूरणमल के मुताबिक इस गिरोह ने ओर लोगों को भी निशाना बनाकर ठगा होगा। इसकी जांच व पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार राजस्थान की रहने वाली युवती काजल अपने परिवार के साथ मिलकर फर्जी शादियां करने का खेल खेलती थी। उसका मकसद शादी करके लूट करना था। वह अपने परिवार के साथ मिलकर शादी के नाम पर कुंवारों को ठगने का काम करती थी। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और टेक्नोलॉजी की मदद से राजस्थान के सीकर जिले की पुलिस गुरुग्राम पहुंची। जहां गली नंबर दो के एक मकान से उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह अंकित नाम के व्यक्ति के घर में किराए पर रहती थी। काजल के पिता भगत सिंह, मां सरोज देवी, बहन तमन्ना और भाई सूरज को पुलिस पहले ही अरेस्ट कर चुकी है। यह परिवार मूल रूप से जिला मथुरा के गोवर्धन का रहने वाला है। राजस्थान के जयपुर और सीकर समेत कई जिलों में फर्जी शादी कर ठगने के आरोप हैं। काजल की बहन तमन्ना को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शादी के तीसरे दिन अचानक लड़की पक्ष के सभी सदस्य बिना किसी को बताए दुल्हनों के गहने, नगदी और अन्य सामान लेकर गायब हो गए। पीड़ित परिवार ने अपने साथ हुए धोखे की शिकायत पुलिस को दी। केस दर्ज होने के बाद सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना अधिकारी जय सिंह बसेरा ने मामले की जांच शुरू की। जांच का जिम्मा सहायक उप निरीक्षक पूरणमल को सौंपा गया। पुलिस ने 18 दिसंबर 2024 को भगत सिंह और उनकी पत्नी सरोज को मथुरा के गोवर्धन से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि यह परिवार संगठित रूप से ठगी का धंधा चला रहा था। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लुटेरी दुल्हन ठिकाने बदलती रहती थी।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *