Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

महोबा में लुटेरी दुल्हन का कारनामा, शादी के आठ माह बाद लाखों के जेवर लेकर फरार

लुटेरी दुल्हन की शादी की फोटो

-मध्य प्रदेश के जिला नरसिंहपुर की निवासी निशा के साथ हुआ था विवाह

महोबा, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में एक युवक को दलालों के माध्यम से विवाह करना मंहगा पड़ गया। शादी के आठ महीने बाद ही नई नवेली दुल्हन लाखों के जेवर लेकर नौ दो ग्यारह हो गई है। पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक से दुल्हन के खोजने की गुहार लगाई है। लुटेरी दुल्हन द्वारा ठगी करने का सनसनीखेज अनोखा मामला देख पति हैरत में है।

जनपद के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के गांव अस्थौन निवासी ग्रामीण रघुराज (35) ने मंगलवार को बताया कि वह एक लुटेरी दुल्हन और दलालों की गहरी साजिश का शिकार हो गया है। दलालों के माध्यम से उसका विवाह आठ माह पूर्व अप्रैल माह में एमपी के नरसिंहपुर निवासी निशा के साथ हुआ था । जहां गांव के ही चरण सिंह और कनेरा निवासी शेखर ने शादी कराने के नाम पर उससे 50 हजार रूपये की मोटी रकम वसूली और फिर मध्य प्रदेश ले जाकर जल्दबाजी में खेतों में ही पंडाल लगा उसका विवाह करा दिया था। जिसके बाद वह अपनी पत्नी निशा के साथ जीवन व्यतीत रहा था।

पीड़ित पति ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के कुछ समय पश्चात ही बिचौलियों का उसके घर में आना जाना बढ़ गया , जब उसने इसका विरोध किया तो उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। जिसके बाद पत्नी मायके जाने की जिद करने लगी, जिसपर वह पत्नी निशा को कुछ समय के लिए मायके छोड़ आया। दोबारा जब वह पत्नी को लेने के लिए ससुराल नरसिंहपुर पहुंचा तो वहां का नजारा देख वह सन्न रह गया । घर पर ताला जड़ा था और पत्नी समेत सभी गायब थे। घर लौट कर देखा कि पत्नी घर में रखे सोने चांदी के लाखों रूपये के जेवर भी अपने साथ ले गई है। पीड़ित पति रघुराज ने एसपी प्रबल प्रताप सिंह को शिकायती पत्र सौंप लुटेरी दुल्हन निशा और उसके लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़ करने की गुहार लगाई है। एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र द्विवेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *