
Prayagraj, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) . उप्र के Prayagraj जिले में स्थित थरवई पुलिस टीम ने लूट मामले का खुलासा करते हुए शुक्रवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम ने युवकों के कब्जे से दो हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया.
पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में Prayagraj जिले के मेजा थाना क्षेत्र के दवहटा गांव निवासी प्रतीक मिश्रा पुत्र रमाशंकर मिश्रा और मेजा के ही बुढ़ारेपुर रामनगर निवासी चन्दन कुमार Indian ा पुत्र चन्द्रबली Indian ा है.
उल्लेखनीय है कि थरवई एवं फूलपुर थाना क्षेत्र के बार्डर पर बुलेट सवार अज्ञात बदमाश 27 नवम्बर को तमंचे के बल पर मोबाइल व पर्स सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे. इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर संदिग्धों की तलाश में टीमें लगी हुई थीं.
मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को थरवई पुलिस टीम ने बेरूई गांव के पास हाइवे अण्डरपास के पास से उक्त दोनों युवकों को गिरफ्तार किया और दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया.
—————
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल
