Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

चौबीस घंटे के अन्दर लूट का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार

लूट मामले गिरफ्तार आरोपितों का छाया चित्र

प्रयागराज, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाने की पुलिस टीम चौबीस घंटे के अन्दर लूट का खुलासा करते हुए शनिवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने युवकों के कब्जे से एक पीले धातु की जंजीर और एक तमंचा एवं मोटरसाइकिल बरामद किया है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के भोला का पूरा गांव निवासी अमित भारतीया पुत्र राजेश और इसी थाना क्षेत्र के उमरपुर नीवा गांव निवासी दीपक कुमार वर्मा पुत्र सोहन लाल है। धूमनगंज थाना में लूट का मुकदमा धारा 309(4)/ 351(3) बी.एन.एस. के तहत दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस की टीमें लगातार संदिग्धों की तलाश में लगी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को नेहरु पार्क के पास थाना क्षेत्र धूमनगंज से उक्त दोनों युवकों को गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *