रोहित शर्मा ने रांची में रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

फाइल फोटो

रांची, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . Indian क्रिकेट के दिग्गज Batsman रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने बल्ले से इतिहास लिख दिया. रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में रोहित ने तीन तूफानी छक्के लगाकर वनडे इतिहास का सबसे ज्यादा छक्का मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

रोहित अब वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 352 छक्के लगाने वाले Batsman बन गए हैं. यह रिकॉर्ड लंबे समय से पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम था, जिन्होंने 398 मैचों में 351 छक्के जड़े थे, लेकिन रांची की धरती पर रोहित ने यह मुकाम अपने अंदाज में ऊंचे और सीधी टाइमिंग वाले शॉट्स की बदौलत हासिल किया.

रोहित शर्मा के इंटरनेशनल आंकड़े भी अब एक नए मील के पत्थर की ओर बढ़ रहे हैं. 503 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 19,959 रन बनाने वाले रोहित अब 20,000 रन पूरे करने से सिर्फ 61 रन दूर हैं. उनसे पहले भारत के लिए यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ हासिल कर चुके हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित के बल्ले की धमक हमेशा खास रही है. अब तक इस टीम के खिलाफ उन्होंने 56 मैचों में 61 छक्के ठोके हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड फिलहाल डेविड वॉर्नर (64) के नाम है. अगले मैच में सिर्फ चार छक्के लगाकर रोहित इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर सकते हैं.

Indian सरजमीं पर रोहित का प्रदर्शन हमेशा बेहतरीन रहा है. अभी तक वे देश में खेले गए 95 एक दिवसीय मुकाबले में 4924 रन बना चुके हैं. अगर वे अगले मुकाबले में 76 रन और जोड़ते हैं, तो घरेलू मैदान पर 5000 वनडे रन पूरे करने वाले तीसरे Indian Batsman बन जाएंगे.

पहले वनडे में रोहित पूरी लय में दिखाई दिए. उन्होंने सिर्फ 51 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से शानदार 57 रन बनाए और रांची की भीगी-भीगी ठंडी शाम में दर्शकों को गर्मजोशी से झूमने पर मजबूर कर दिया.

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Leave a Comment