Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

ऑपरेशन ‘अमानत’ के तहत यात्रियों की छूटी वस्तुएं आरपीएफ ने लौटाई

Rpf kgp amanat
Rpf kgp
Rpf railway
Rpf

खड़गपुर, 23 सितम्बर (Udaipur Kiran News) ।

रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) खड़गपुर मंडल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह न केवल यात्रियों की सुरक्षा बल्कि उनकी छूटी हुई वस्तुओं की हिफाजत में भी पूरी तरह से संवेदनशील है। बीते दो दिनों के दौरान अलग-अलग स्टेशनों पर यात्रियों द्वारा छोड़ी गई कीमती वस्तुओं को आरपीएफ ने तत्परता से बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया।

22 सितम्बर को उलूबेरिया स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या पांच से एक वीवो मोबाइल फोन मिला। जांच के बाद उसका वास्तविक मालिक अभिर चक्रवर्ती को यह फोन वापस कर दिया गया। इसकी कीमत करीब आठ हजार रुपये आंकी गई। इसी दिन खड़गपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर भी एक वीवो वाई-22 मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग सत्रह हजार रुपये है। सत्यापन के बाद इसे उसके मालिक प्रदीप कुमार साहू को सौंप दिया गया।

इसके अलावा 21 और 22 सितम्बर के बीच सौरों स्टेशन पर रेल मदद शिकायत के आधार पर ट्रेन संख्या 12822 के कोच डी/5 से छूटा वीवो वाई-22 मोबाइल फोन बरामद हुआ। करीब उन्नीस हजार रुपये मूल्य के इस फोन को सत्यापन के बाद शिकायतकर्ता के रिश्तेदार दिप्तिरंजन बेहेरा को सौंप दिया गया।

उधर, 20 से 22 सितम्बर के बीच हिजली स्टेशन पर रेल मदद शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 12820 (ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस) में छूटा एक भूरा बैग बरामद किया गया। इसे सुरक्षित रखकर 22 सितम्बर को वास्तविक मालिक अनुभव दास को लौटा दिया गया। बैग में कपड़े, किताबें और जूते थे, जिनकी कुल कीमत लगभग बीस हजार रुपये बताई गई।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *