Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ASSAM

मणिपुर में आरपीएफ/पीएलए कैडर गिरफ्तार, अलग अभियान में हथियार बरामद

Image of the nabbed RPF/PLA rebel in Imphal West; Arms Recovered in Separate Operation

इंफाल, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में बड़ी सफलता हासिल की है।

मणिपुर पुलिस के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि इंफाल पश्चिम जिले में चलाए गए अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट/पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (आरपीएफ/पीएलए) के एक कैडर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 51 वर्षीय क्षेत्रीमयुम नीलकांत सिंह के रूप में हुई है। वह काकचिंग जिले के काकचिंग तुरेल वांगमा का निवासी है। उसे लामफेल थाना क्षेत्र के तहत ताकयेल कोलम लेइकाई लेइराक-6 से पकड़ा गया।

गिरफ्तारी के दौरान सुरक्षा बलों ने उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया। अधिकारियों के अनुसार, प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी अवैध गतिविधियों में उसकी भूमिका और संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एक अन्य अभियान में, जवानों ने तेंग्नौपाल जिले के माची थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनाइतोंग और पेल्यांग पहाड़ी क्षेत्र से हथियारों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद किया। बरामद सामग्री में दो इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार और तीन वायरलेस सेट शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि ये कार्रवाइयां उग्रवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने तथा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तेज किए गए काउंटर-इंसर्जेंसी अभियानों का हिस्सा हैं।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *