उदयपुर, 22 अगस्त (Udaipur Kiran). Rajasthan लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी Examination -2024 के हिंदी विषय का परिणाम जारी कर दिया है. Examination र्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं.

आयोग द्वारा जारी विचारित सूची में कुल 928 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थायी रूप से सम्मिलित किया गया है. आयोग सचिव ने स्पष्ट किया कि यह सूची केवल दस्तावेज सत्यापन हेतु है, न कि चयन अथवा वरीयता सूची. अंतिम चयन सूची माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन पूर्ण होने के बाद आयोग द्वारा जारी की जाएगी.
ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरने की प्रक्रिया
विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरना अनिवार्य होगा. यह लिंक 28 अगस्त से 3 सितंबर, रात्रि 11.59 बजे तक सक्रिय रहेगा. अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ऑनलाइन आवेदन भरना होगा.
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट लेकर 2 प्रतियां अपने पास सुरक्षित रखनी होगी. निर्धारित दिनांक, समय और स्थान पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की सूचना के अनुसार इन्हीं दो प्रतियों को सभी मूल दस्तावेजों और स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ प्रस्तुत करना होगा. दस्तावेज सत्यापन हेतु संबंधित विभाग ही अभ्यर्थियों को सूचित करेगा. निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी अपात्र घोषित किए जाएंगे.
क्या रही कटऑफ?
आयोग द्वारा जारी कटऑफ इस प्रकार रही:
जनरल वर्ग
-
जनरल: 279.19
-
जनरल (WE): 279.19
-
WD: N.A.
-
DV: 201.61
एससी वर्ग
-
जनरल: 224.12
-
जनरल (WE): 201.64
-
WD: N.A.
-
DV: 200.99
एसटी वर्ग
-
जनरल: 162.90
-
जनरल (WE): 162.90
-
WD: N.A.
-
DV: N.A.
ओबीसी वर्ग
-
जनरल: 247.84
-
जनरल (WE): 247.84
-
WD: N.A.
-
DV: N.A.
एमबीसी वर्ग
-
जनरल: 181.27
ईडब्ल्यूएस वर्ग
-
जनरल: 185.96
हिंदी विषय की कटऑफ में विशेष रूप से देखा गया कि EWS वर्ग की कटऑफ SC और OBC से भी कम रही.
दस्तावेज जांच माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा
विचारित सूची में अस्थायी रूप से शामिल अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन-पत्र और दस्तावेजों की जांच माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी. विभाग द्वारा दस्तावेज जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची आयोग को भेजी जाएगी. इसके उपरांत आयोग अंतिम परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम संबंधित विभाग को नियुक्ति हेतु भेजेगा.
आयोग ने स्पष्ट किया कि पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों और नियमों के अनुसार की जाएगी. जो अभ्यर्थी इन शर्तों को पूरा नहीं करेंगे उनकी पात्रता रद्द कर दी जाएगी.