Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

पथश्री–रास्ताश्री योजना के तहत पश्चिम मेदिनीपुर के 21 ब्लॉकों को 12 करोड़ रुपये

रास्ताश्री पथश्री

पश्चिम मेदिनीपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में ग्रामीण सड़कों के विकास के लिए राज्य सरकार की पथश्री–रास्ताश्री योजना के तहत बड़ी राशि आवंटित की गई है। जिले के सभी 21 ब्लॉकों के लिए कुल 12 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिसे ब्लॉकवार बांट दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, इस राशि में से पिंगला ब्लॉक को दो करोड़ रुपये, सबंग ब्लॉक को एक करोड़ 93 लाख रुपये और नारायणगढ़ ब्लॉक को एक करोड़ 60 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। यह पूरी राशि पश्चिम मेदिनीपुर जिला परिषद की ओर से जारी की गई है।

बताया गया है कि पिंगला विधानसभा क्षेत्र पश्चिम मेदिनीपुर जिला परिषद के सह-सभापति और पिंगला के विधायक अजित माइती का क्षेत्र है। वहीं, सबंग विधानसभा क्षेत्र राज्य के मंत्री और सबंग के विधायक मानस रंजन भुइंया का निर्वाचन क्षेत्र है। इसके अलावा, नारायणगढ़ ब्लॉक पश्चिम मेदिनीपुर जिला परिषद की सभाधिपति प्रतिभा रानी के गृह क्षेत्र में आता है।

जिला परिषद सूत्रों के मुताबिक, पथश्री–रास्ताश्री योजना के तहत जिले के शेष ब्लॉकों को भी इसी तरह विकास कार्यों के लिए राशि दी गई है। बाकी ब्लॉकों की सूची शीघ्र जारी किए जाने की संभावना है।

प्रशासन का कहना है कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क मजबूत होगा और आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *