Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

श्योपुर में किसान से 5 लाख रुपए और मोबाइल लूटा

- तीन बाइक सवारों ने आंखों में पाउडर झोंककर की वारदात, तेज रफ्तार से फरार

श्योपुर, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्‍य प्रदेश के श्योपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सेमल्दा हवेली रोड पर एक किसान से लूट की वारदात हुई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने जानपुरा निवासी किसान जनरेल सिंह से 5 लाख रुपए और मोबाइल फोन छीन लिया। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले किसान की आंखों में मिर्च वाला पाउडर झोंक दिया, जिससे वह कुछ देर के लिए देख नहीं पाया।

जानकारी के अनुसार बुधवार को किसान जनरेल सिंह आईडीबीआई बैंक से 5 लाख रुपए निकालकर अपने गांव जानपुरा लौट रहे थे। सेमल्दा हवेली रोड के सुनसान रास्तों पर पहुंचते ही, पीछे से आए तीन अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें रोक लिया। किसान कुछ समझ पाता, इससे पहले ही एक युवक ने उनकी आंखों में पाउडर फेंक दिया, वहीं दूसरा उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग और मोबाइल छीन लिया। तीनों बदमाश तुरंत मौके से तेज रफ्तार में फरार हो गए। पीड़ित जनरेल सिंह ने किसी तरह पानी डालकर अपनी आंखें साफ कीं और राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी फुटेज दिखवा रही पुलिस

सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस ने आसपास के रास्तों पर नाकाबंदी कराई कर पड़ताल शुरू कर दी है, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चैक करवा रही है। ताकि लुट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान हो सके।

अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज

किसान द्वारा की गई शिकायत के आधार पर देहात थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि यह वारदात पूरी योजना के साथ की गई है, क्योंकि बदमाश बैंक से ही किसान का पीछा कर रहे थे। पुलिस टीमें बदमाशों के संभावित रूटों पर दबिश दे रही हैं।

हिन्‍दुस्‍थान समाचार/मोहनदत्‍त शर्मा

—————

(Udaipur Kiran) / राजू विश्वकर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *