
मंडी, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . आरएसएस संघ शताब्दी वर्ष विजय दशमी उत्सव के तहत जिला मंडी के कोटली खंड में पथ संचलन का आयोजन किया गया. इस पथ संचालन में सैकड़ों स्वयं सेवकों ने भाग लिया. संघ के स्वयं सेवकों को बौद्धिक प्रदान करते हुए प्रदीप शर्मा ने कहा कि संघ के सौ वर्ष पूरे हो गए हैं. सौ वर्ष के इस बट वृक्ष की अनेक शाखाएं हिंदुत्व का संरक्षण, सनातन का प्रचार कर रहा है. संघ राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में काम कर रहा है .
आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव राम बलीराम हेडगेवार ने जो एक सशक्त भारत का नींव रखी थी वह अब एम भव्य महल बन चुका है. सौ वर्ष मैं आरएसएस विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है जो सशक्त भारत की नींव है. उन्होंने कहा कि इस शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सयंसेवक Himachal Pradesh के 17 लाख 80 हजार घरों में संपर्क करेंगे तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे.
उन्होंने कहा कि जब भी भारत में कोई भी आपदा आई तो उस समय संघ के कार्यकर्ता देवदूत बन का सामने आए. शताब्दी वर्ष में संघ 5 प्रमुख बिंदुओं पर फोकस करके काम करेगा. हर कस्बे में शाखा लगाना आवश्यक है. जब देश का बच्चा बच्चा संघ और हिंदुत्व से जुड़ेगा तो भारत का विश्व गुरु बनने का सपना साकार होगा. हमारी सनातनी संस्कृति ऐसी है कि हम सभी का आदर करते हैं. संघ के स्वयंसेवको ने घोष के साथ कोटली बाजार में पथ संचलन किया.
इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष कैप्टन दलीप ठाकुर, परम देव शास्त्री, कर्नल टी पी प्रताप राणा सहित कई गणमान्य स्वयंसेवक भी उपस्थित थे.
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा
