Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

आरटीई दाखिला विवाद मामला: संयुक्त अभिभावक संघ ने किया शिक्षा मंत्री के पुतले का दहन

आरटीई दाखिला विवाद मामला:संयुक्त अभिभावक संघ ने किया विजयादशमी पर शिक्षा मंत्री के पुतले का दहन

जयपुर, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । संयुक्त अभिभावक संघ के आह्वान पर विजय दशमी के पावन पर्व पर आरटीई (निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार) अधिनियम के तहत चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों ने शिक्षा संकुल, जेएलएन मार्ग, जयपुर पर प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष, संयुक्त अभिभावक संघ अरविंद अग्रवाल, पं. लोकेश शर्मा, इमरान कुरैशी, शुभम गुर्जर, रवि खंडेलवाल, विवेक जैन सहित बड़ी संख्या में अभिभावक प्रदर्शन में सम्मिलित हुए।

अभिभावकों का आरोप है कि 9 अप्रैल 2025 को लॉटरी प्रक्रिया से चयनित हुए हजारों बच्चों का अब तक निजी विद्यालयों में दाखिला सुनिश्चित नहीं किया गया है, जिससे वे पिछले 6 महीनों से शिक्षा से वंचित हैं।

संघ के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि शिक्षा विभाग ने अभिभावकों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पिछले 3 महीनों में निजी स्कूलों को 8 नोटिस और सितंबर में 46 स्कूलों को अंतिम चेतावनी जारी की, परंतु ना किसी स्कूल की मान्यता रद्द हुई, ना ही चयनित बच्चों का दाखिला सुनिश्चित किया गया। इस लापरवाही के चलते हजारों बच्चे शिक्षा से वंचित हैं और अभिभावक महीनों से भटक रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *