Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

‘रन फॉर विकसित राजस्थान’: खेलों के विकास, आरोग्यता और विकसित राजस्थान का संदेश देने लगाई दौड़

'रन फॉर विकसित राजस्थान': खेलों के विकास, आरोग्यता और विकसित राजस्थान का संदेश देने लगाई दौड़

बीकानेर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ के माध्यम से आरोग्यता, विकास और खेलों को संवर्धित करने का संदेश दिया गया।

जिला प्रशासन तथा राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रन को संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा तथा जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सुमन छाजेड़, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़, जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शाशि) अनिल बोड़ा, रामकुमार पुरोहित आदि मौजूद रहे। रन में स्कूल-कॉलेज विद्यार्थी, स्काउट-गाइड, पीटीआई, खिलाड़ी, एनएसएस-एनसीसी के प्रतिनिधि तथा सरकारी कार्मिकों ने भागीदारी निभाई।

संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने भी यहां से पैदल चलते हुए रन की अगवानी की। सभी प्रतिभागी विभिन्न मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।

जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 13 से 25 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं, उपलब्धियां और कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बीकानेर में खेलों की समृद्ध परंपरा को रेखांकित किया और है कहा कि युवा खिलाड़ी इस परंपरा को आगे बढ़ाने का काम करें।

इस दौरान संभागीय आयुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके प्रत्येक पात्र व्यक्ति, अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाए। उन्होंने इसके लिए फॉर्म-6 के बारे में जानकारी दी और कहा कि इसके लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें प्रत्येक मतदाता की भागीदारी होनी चाहिए।

जिला कलेक्टर ने रन में शामिल वूशु के नन्हें खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट देवेंद्र गहलोत, अंतरराष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी गजानंद शर्मा, राष्ट्रीय पदक विजेता दुर्गा गहलोत, डिस्कस थ्रो राष्ट्रीय खिलाड़ी शोभा तथा पदम सिंह, जूडो के राकेश, रुचिका एवं नीलेश बिश्नोई आदि से भी मुलाकात की। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *