Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

ग्रामीण पुलिस ने 77 ग्राम एमडीएमए सहित दो तस्कर पकड़े

jodhpur

जोधपुर, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । शेरगढ़ पुलिस ने नशीली ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 77 ग्राम अवैध सिंथेटिक एमडीएमए जब्त की है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई डीएसटी जोधपुर ग्रामीण से मिली सूचना पर की गई।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी श्रवण कुमार भंवरिया की सूचना पर थानाधिकारी बुधाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम विरमदेवगढ़ सेखाला में नक्खतसिंह के घर के सामने बने एक कमरे की घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान आईस सुथार के पास से 62 ग्राम और नक्खतसिंह उर्फ नरेंद्र सिंह के पास से 15 ग्राम एमडीएमए बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *