Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

रूस के राष्ट्रपति का भारत दौरा दोनों देशों के मध्य स्थापित करेगा सहयोग के नए आयाम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)

भोपाल, 04 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि यह महत्वपूर्ण अवसर दोनों देशों के बीच सहयोग के नए आयाम स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार देर शाम सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत आगमन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनका आत्मीय स्वागत हुआ है। यह भारत की श्रेष्ठ सत्कार परम्परा का उदाहरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच मुलाकात दोनों राष्ट्रों की द्विपक्षीय साझेदारी को और अधिक सशक्त और समृद्ध बनाएगी।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *