Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप, सचिवालय पैंथर्स को 9 विकेट से हराया

सचिवालय ए टीम

देहरादून, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मोनाल कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 की ट्रॉफी सचिवालय ए ने जीत ली है। देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सचिवालय ए ने सचिवालय पैंथर्स को 9 विकेट से हरा दिया।

फाइनल में सचिवालय पैंथर्स पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। टीम 14.2 ओवरों में मात्र 66 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के खिलाड़ी जितेंद्र सिंह ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। सचिवालय ए के लिए रोहन ठाकुर ने हैट्रिक सहित 05 विकेट लिए।

इसके बाद सचिवालय ए ने 5.5 ओवरों में 01 विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। टीम के खिलाड़ी सागर कुमार ने 37 और टीएच खान ने 22 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड सागर कुमार को मिला।

प्रतियोगिता के इन खिलाड़ियों को मिला अवॉर्ड

बेस्ट बैट्समैन – सागर कुमारबेस्ट बॉलर – अजीत शर्माबेस्ट फील्डर – अमित तोमरबेस्ट विकेट कीपर – अजीत जड़धारीफेयर प्ले अवॉर्ड – माइटी 11मैन ऑफ द सीरीज – सागर कुमार

प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड शासन अपर सचिव संतोष बडोनी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता मुनेश कुमार उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / वीरेन्द्र सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *