Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सागर: व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 15 लाख लूटे

सागर: व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 15 लाख लूटे

सागर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्‍य प्रदेश के सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर 1:30 बजे कृषि उपज मंडी के पास बदमाशों ने एक गल्ला व्यापारी के मुनीम की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। वारदात देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पीछाकर एक बदमाश को पकड़ लिया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि बैग में 15 लाख से अधिक कैश था ।

जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर सागर के गल्ला मंडी रोड पर बैंक से किसानों को पैसा बांटने आ रहे गला व्यापारी पंकज केसरवानी के मुनीम सुधीर दीक्षित (45) के साथ आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे बदमाशों ने मुनीम सुधीर ने पैसे देने से मना किया तो उसे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन पर भी लाठियों से हमला किया गया सभी लोगों ने मिलकर एक आरोपी को पकड़ लिया है।

घटना के बाद मौके पर गल्‍ला व्यापारियों ने मंडी के सामने चक्का जाम लगा दिया है। सूचना मिलते ही मोतीनगर, कोतवाली थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।

गंभीर हालत में घायल मुनीम सुधीर के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों के भागने वाले स्थान से आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही घटना के संबंध में वारदात में घायल मुनीम से भी पुलिस जानकारी ले रही है।

इस पूरी वारदात के दौरान एक बदमाश को पकड़ा गया है। जिसे पुलिस थाने ले जाकर लाकर पूछताछ कर रही है। उसके साथियों के संबंध में पुलिस जानकारी रही है। बाइक और आटो बरामद किया गया है। वहीं कुछ पैसे भी मिले हैं।

दिनदहाड़े इस तरह की लूट की वारदात को अंजाम देना कहीं न नहीं पुलिस की कार्यप्रणाली और सागर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान उठने लगे है। मंडी अध्यक्ष महेश साहू ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

हिन्‍दुस्‍थान समाचार/विष्‍णु सोनी

—————

(Udaipur Kiran) / राजू विश्वकर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *