Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सागरः कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, सवालों के सही उत्तर पर बच्चों को दी चॉकलेट

सागरः कलेक्टर बने शिक्षक
कलेक्टर ने रहली के ग्राम बरखेरा में बने फ्रूट फॉरेस्ट का किया निरीक्षण

सागर, 04 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के सागर जिले में कलेक्टर संदीप जी.आर. ने गुरुवार को शासकीय प्राथमिक शाला बाबूपुरा का औचक निरीक्षण किया और वहां पहुंचकर खुद शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया। कलेक्टर ने बच्चों की हाजिरी लगाई, क्लास में गणित, विज्ञान अंग्रेजी के सवाल पूछे और सही जवाब देने पर बच्चों को चॉकलेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

उल्लेखनीय है कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कलेक्टर संदीप जी.आर. लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं और शिक्षकों-बच्चों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों से विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कक्षा में उपस्थिति रजिस्टर देखा और खुद बच्चों की हाजिरी लगाई और बच्चों से कहानी, कविता आदि सुनी। कक्षा में पहुंचकर उन्होंने बच्चों से गणित और विज्ञान विषय से जुड़े सवाल भी पूछे। बच्चों ने उत्साह के साथ सही-सही जवाब दिए, जिससे कलेक्टर बेहद प्रसन्न हुए, उन्होंने बच्चों की सराहना की और चॉकलेट बांटी।

कलेक्टर संदीप जी आर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि सभी शिक्षक निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचें और स्कूल पूरे समय तक खुला रहे, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों को आस पास उगने वाले जहरीले एवं हानिकारक पौधों के बारे में जागरूक किया जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विवेक के वी, स्कूल की शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

कलेक्टर ने रहली के ग्राम बरखेरा में बने फ्रूट फॉरेस्ट का किया निरीक्षणकलेक्टर संदीप जी आर ने गुरुवार को रहली तहसील के ग्राम बरखेरा में बने फ्रूट फॉरेस्ट के निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फ्रूट फॉरेस्ट के देखरेख कर रहे ग्राम पंचायत एवं स्व सहायता समूह के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फ्रूट फॉरेस्ट में पौधों के बीच सब्जियां भी लगाएं ताकि स्व सहायता समूह एवं ग्राम पंचायत के सदस्य आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

रहली के ग्राम बरखेरा में 5 एकड़ भूमि पर फ्रूट फॉरेस्ट तैयार किया किया गया है जिसमें लगे फलदार पौधों की सिंचाई के लिए पूरे फ्रूट फॉरेस्ट एरिया में ड्रिप सिस्टम भी लगाया गया है। कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा कि फ्रूट फॉरेस्ट में महिलाओं की सहभागिता से ग्राम की महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से सशक्त बनने के दिशा में फ्रूट फॉरेस्ट सार्थक सिद्ध होगा। यह पर्यावरण की अनुकूलता का भी पर्याय बन रहा है और हमें प्रकृति को करीब से जानने का मौका दे रहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी इस फ्रूट फॉरेस्ट का संचालन करें और पंचायत को आत्मनिर्भर बनाएं‌ उन्होंने कहा कि खाली पड़ी जगह में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाए इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *