Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सागरः मंत्री राजपूत ने 15 करोड के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूज कार्यक्रम

– नेता नहीं, एक बेटे की तरह सुरखी विधानसभा क्षेत्र की सेवा की है हमने : राजपूत

भोपाल, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शनिवार को सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखते हुए ग्राम किल्लाई, सेमराघाट, देवलचोरी एवं भैंसा में 15 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “मेरा परिवार वर्षों से सुरखी की सेवा करता आया है। मैंने यहां नेता की तरह नहीं, बल्कि एक बेटे की तरह क्षेत्र की सेवा की है और आगे भी विकास का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।”

मंत्री राजपूत ने कहा कि एक समय था जब सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गांव में लोग आने से भी डरते थे क्योंकि न तो यहां सड़के थी और न ही पुल-पुलियें लेकिन आप सब के आशीर्वाद से अब सुरखी विधानसभा का चहुमुखी विकास हो रहा है। चमचमाती सड़को पर सरपट दौड़ती गाडिया सुरखी की कहानी बंया कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस विकास का महत्व समझना है तो पुराने दिन भी याद करो। उन्होंनें कहा कि भाजपा विकास करने वाली पार्टी है। झूठे सपने दिखाकर वोट बंटोरने का काम अन्य पार्टियों का है। भाजपा ने हर वर्ग को लाभ पहुंचाया है। जिसके कारण जनता का भरोसा भाजपा पर है। प्रंधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां पूरे विश्व में भारत का परचम फहराया तो वहीं हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास की नई इबारत लिख रहा है। लाडली बहनों के लिए मुख्यमंत्री ने खजाने खोल दियें है। महिला सशक्तिकरण से मध्य प्रदेश का हर घर सशक्त हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान किल्लाई से देवलचोरी मार्ग के निर्माण कार्य (205.77 लाख रुपये) का लोकार्पण किया गया, जबकि किल्लाई से सेमराघाट मार्ग (306.17 लाख रुपये) का भूमि पूजन संपन्न हुआ। साथ ही किल्लाई मंगल भवन के निर्माण हेतु 15 लाख रुपये की लागत से भूमि पूजन किया गया।

भैंसा क्षेत्र में भी विकास की अनेक सौगातें दी गईं। भैंसा से पड़ा रसोई मार्ग (205.30 लाख रुपये) का लोकार्पण तथा भैंसा से पथरिया मार्ग (555.10 लाख रुपये) का भूमि पूजन किया गया। इसके अतिरिक्त भैंसा मंगल भवन के लोकार्पण हेतु 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई और भैंसा आंगनवाड़ी भवन का भूमि पूजन सहित क्षेत्र में लगभग 15 करोड के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन श्री राजपूत ने किया।

शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए मंत्री राजपूत ने भैंसा हाई स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण के लिए 18.55 लाख रुपये स्वीकृत करने तथा स्मार्ट क्लास हेतु स्मार्ट बोर्ड उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम देवलचोरी माता मंदिर में सीढ़ियों सहित घाट निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की। मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि भैंसा से पड़ा रसोई मार्ग के निर्माण से पड़ा रसोई, भैंसा, मर्दानपुर, धनोरा, मुहासा, बेरखेड़ी सहित अनेक ग्रामों के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं भैंसा से पथरिया मार्ग बनने से नोरजा, पथरिया, खजुरिया, गंभीरयाहाट सहित आसपास के गांवों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *