Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

गंगा नदी में कूदी सेल्स गर्ल, तलाश जारी

मानाली

हुगली, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । चंदननगर की बउबाजार बटतला निवासी युवती मानाली घोष ने कथित रूप से कार्यस्थल पर उत्पीड़न और मानसिक दबाव के चलते गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। मंगलवार दोपहर तक मानाली का कोई सुराग नहीं मिला था। गोताखोरों की मदद से युवती को तलाशा जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह युवती ने एक पत्र और मोबाइल फोन नदी किनारे छोड़कर गंगा में छलांग लगाई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मानाली ने चंदननगर जोसेफ स्कूल के सामने गंगा में कूदी। पुलिस को नदी किनारे उसका मोबाइल और पत्र मिला। जांच में यह पता चला है कि आत्महत्या के प्रयास के पीछे कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायत है।

परिवार के अनुसार, मानाली की शादी तीन साल पहले रजिस्टर कर दी गई थी, और आगामी तीन फरवरी को औपचारिक विवाह होना था। दूल्हे का नाम सत्यजीत राय है, जो बटतला के शीतलातला क्षेत्र के निवासी हैं। परिवार शादी की तैयारियों में था, इसी बीच युवती ने गंगा में कूदने का प्रयास किया। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी को कार्यस्थल पर अपमानित किया गया।

जानकारी मिली है कि पिछले तीन वर्षों से मानाली चंदननगर बागबाजार में एक ज्वैलरी की दुकान में ‘सेल्स गर्ल’ के रूप में काम कर रही थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें दुकान के बाहर बैठकर रोते हुए देखा गया था। मंगलवार सुबह उसने अपने घर में बताया कि दुकान मालिक ने उससे जबरन उसका इस्तीफा लिखवा लिया है।

घटना के बाद दुकान के मालिक दंपती संजय और ममता दास को हिरासत में लिया गया है। ममता ने दावा किया कि मानाली मानसिक अवसाद से पीड़ित थीं।

मानाली के भसुर शुभजीत राय ने कहा कि दुकान में कुछ समस्या थी, पर असल कारण हम नहीं बता सकते। मंगलवार सुबह विवाद हुआ था। उसके बाद मानाली बाहर चली गई। भाई को फोन किया और कहा कि इस दुकान का काम अब नहीं है। वह स्टैंड पर बैठी थी, और जब भाई पहुंचे, तब जो होना था वह हो चुका था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *