Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

शौर्य को सलाम, जीवन को दान: रक्तदान और पौधारोपण से शहीदों को नमन

शौर्य को सलाम, जीवन को दान: रक्तदान और पौधारोपण से शहीदों को नमन
शौर्य को सलाम, जीवन को दान: रक्तदान और पौधारोपण से शहीदों को नमन

जयपुर, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस के अमर शहीदों को न केवल सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई, बल्कि उनके बलिदान की स्मृति में जीवनदान और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। राजस्थान पुलिस अकादमी में राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न होने के ठीक बाद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस नेक पहल में पुलिस बल ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सेवानिवृत महानिदेशक पुलिस हेमन्त प्रियदर्शी सहित सीआई, पीसी, चतुर्थ, पंचम, 13वीं बटालियन आरएसी, एसओजी एवं एटीएस, जयपुर मेट्रो और आरपीए के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कुल 63 यूनिट रक्तदान स्वेच्छा से कर शहीद पुलिसकर्मियों को भावांजलि अर्पित की।

पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव शर्मा, महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण अशोक राठौड़, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एवं निदेशक आरपीए एस. सेगांथिर द्वारा शहीदों की स्मृति में आरपीए परिसर में पौधारोपण किया गया। रक्तदान शिविर का अवलोकन कर रक्तदान करने वाले पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाया और उनकी सराहना की।

जयपुर स्थित पुलिस लाइन और अन्य जिला मुख्यालयों पर भी पुलिस शहीद दिवस के सिलसिले में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए। इसके साथ ही शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन से पौधा लगाकर उस पर शहीद पुलिसकर्मी के नाम की पट्टिका भी लगाई गई।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *