Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

सिरसा: विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया नमन

विजय दिवस पर शहीदी स्मारक शहीदों को नमन करते तहसीलदार।

सिरसा, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विजय दिवस के अवसर पर मंगलवार को सिरसा के लघु सचिवालय परिसर में स्थित शहीदी स्मारक पर तहसीलदार प्रदीप अहलावत ने शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। साथ ही पुलिस जवानों ने शहीदों को सलामी दी। इस अवसर पर पूर्व सैनिक, अधिकारियों व कर्मचारियों पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि अर्पित की।

तहसीलदार प्रदीप अहलावत ने कहा कि विजय दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और त्याग की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर पा रहे हैं। यह दिन हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और शहीदों के सपनों का सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस जवान उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला सैनिक बोर्ड से सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह, हवलदार रहीश कुमार, हवलदार सतीश कुमार, पूर्व सैनिक लालचंद गोदारा, ओमप्रकाश जाखड़, जरनैल सिंह, गुरसाहिब सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *