Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

विजय दिवस’ पर वीरों को किया नमन

कॉलेज में विजय दिवस का आयोजन

हरिद्वार, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को सोमवार को एस एमजेएन पीजी कॉलेज में 1971 के भारत-पाक युद्ध में मिली ऐतिहासिक जीत की याद में श्रद्धांजलि अर्पित कर वीरो को नमन किया।

महाविद्यालय की शौर्य दीवार पर प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा सहित उपस्थित समुदाय ने अमर सैनिकों को पुष्प अर्पित कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे 16 दिसंबर 1971 के गौरवशाली इतिहास को अवश्य पढ़ें, जिसके अंतर्गत पाकिस्तान का विभाजन कर बांग्लादेश बना। बांग्लादेश के निर्माण में भारत के बलिदानी सैनिकों का अमूल्य योगदान है। राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. विनय थपलियाल ने 1971 के युद्ध को सैन्य इतिहास का ‘अतुलनीय युद्ध’ बताया।

इस अवसर पर गोपाल अरोड़ा, प्रो. जे सी आर्य, डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. विनीता चौहान, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. रजनी सिंघल, डॉ. पदमावती तनेजा, ऋचा मिनोचा, रिंकल गोयल, वैभव बत्रा, अंकित बंसल, यादविंदर सिंह, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *