Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

बंगाल में हिंसा के लिए तृणमूल जिम्मेदार : समिक भट्टाचार्य

शमिक भट्टाचार्य

कोलकाता, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने सोमवार को राज्य की वर्तमान स्थिति को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सॉल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय से मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा और अराजकता के लिए पूरी तरह तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है।

समिक भट्टाचार्य ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शीघ्र ही पश्चिम बंगाल का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वह पार्टी के राजनीतिक एवं संगठनात्मक मामलों को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अधिकांश हिंसक घटनाओं में मुसलमान शामिल हैं, लेकिन हिंसा के शिकार भी मुसलमान ही हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पीड़ित परिवारों ने स्वयं स्वीकार किया है कि इन घटनाओं के पीछे तृणमूल कांग्रेस की भूमिका है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हुमायूं कबीर की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की “प्लान-बी” है। जब तृणमूल चुनाव में धांधली करने में असफल होती है, तब ऐसे तत्वों का सहारा लिया जाता है, जिनका उद्देश्य पश्चिम बंगाल को “वेस्ट बांग्लादेश” में बदलना है।

उन्होंने कहा कि राज्य में लोकतंत्र, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को बचाने के लिए जनता को सचेत होना होगा और तृणमूल कांग्रेस की राजनीति को करारा जवाब देना होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *