Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

सांभर फेस्टिवल में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिए गए विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

सांभर फेस्टिवल में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिए गए विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

जयपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य सरकार के शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा सांभर फेस्टिवल में निरीक्षण और नमूनाकरण की कार्यवाही की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि सांभर में चल रहे फेस्टिवल में लगभग दो दर्जन अधिकृत फूड स्टॉल्स लगाई गई हैं। जिन पर विक्रय किए जा रहे विभिन्न खाद्य पदार्थों में से कचौरी,चाट पपड़ी, यूज्ड कुकिंग ऑयल, पेस्ट्री, पैकेज्ड स्नैक्स, गाजर का हलवा, जलेबी आदि का नमूना लिया गया। साथ ही सभी खाद्य व्यवसायियों को स्वच्छता बरतने और खाद्य सामग्रियों को ढक कर रखने की हिदायत दी गई। खाद्य पदार्थ जांच लैब से रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात किसी प्रकार की मिलावट या गुणवत्ता की कमी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश गुप्ता और नंदकिशोर कुमावत शामिल रहे।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *