Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पानीपत में आयोजित किया सैंड आफ आर्ट शो

पानीपत में वीर बाल दिवस पर आयोजित किया सैंड आफ आर्ट शो देखते विद्यार्थी।

पानीपत, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ऐतिहासिक नगरी पानीपत की सरजमीन पर सैंड आफ आर्ट के माध्यम से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह व फतेह सिंह के शहादत के हर लम्हें को अनोखे अंदाज में दिखाया गया। इस 40 मिनट के सेंड ऑफ आर्ट शो में मुगलों के जुल्म और चार साहिबजादों की वीरगाथा को युवा पीढ़ी के समक्ष रखा गया। इस सैंड आफ आर्ट शो का आयोजन वीर बाल दिवस के उपलक्ष में हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की तरफ से आयोजित किया गया।

हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की तरफ से आर्य कालेज के सभागार में वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित सैंड आफ आर्ट शो का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा ने किया। इस सैंड ऑफ आर्ट शो में एनएसबी के कलाकार ओम प्रकाश ने 10वीं पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 4 साहिबजादों के जन्म, खालसा पंथ की स्थापना के बाद मुगल शासकों, सरहिंद के सूबेदार वजीर खां द्वारा आक्रमण के बाद 20-21 दिसंबर 1704 को मुगल सेना से युद्ध करने के लिए गुरु गोबिंद सिंह जी ने परिवार सहित श्री आनंदपुर साहिब किले को छोडऩा, सरसा नदी पर जब गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार का बिछडऩे को दिखाया गया।

कलाकार ओमप्रकाश ने गंगू ने लालच में आकर तुरंत वजीर खां को गोबिंद सिंह की माता और छोटे साहिबजादों के उसके यहां होने की खबर दे दी जिसके बदले में वजीर खां ने उसे सोने की मोहरें भेंट की, खबर मिलते ही वजीर खां के सैनिक माता गुजरी और 7 वर्ष की आयु के साहिबजादा जोरावर सिंह और 5 वर्ष की आयु के साहिबजादा फतेह सिंह को गिरफ्तार करने गंगू के घर पहुंच गए। उन्हें लाकर ठंडे बुर्ज में रखा गया और उस ठिठुरती ठंड से बचने के लिए कपड़े का एक टुकड़ा तक ना देना, रात भर ठंड में ठिठुरने के बाद सुबह होते ही दोनों साहिबजादों को वजीर खां के सामने पेश किया गया। इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा.सुनील बसताडा, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर संदीप रतेवाल, नोडल अधिकारी मीनाक्षी शर्मा, अनीता बठला, मुकेश हेड टीचर, नरेश मलिक व प्राध्यापक शशिकान्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *