Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

जींद में संदीप कुमार के परिवार ने सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग की

घर के सामने बैठे परिवार के लोग

-मृतक साइबर एएसआई संदीप कुमार का अंतिम संस्कार आज-मृतक संदीप कुमार के परिवार ने की सरकारी नौकरी की मांग

जींद, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में साइबर एएसआई संदीप कुमार के चाचा कुलवंत लाठर ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार को इस मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड सिटिंग जज से करवानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मृतक संदीप की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए और किसी निर्दोष को फंसाया न जाए।संदीप के चाचा कुलवंत लाठर ने कहा कि मृतक संदीप का दाह संस्कार की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस में परिवार के लोगाें के साथ अन्य गणमान्य लाेगाें के आने की संभावना है। उन्हाेंने कहा कि हमारे संदीप को बलि को बलि का बकरा बनाया गया। ये घटना बहुत ही निंदनीय है। जितनी निंदा की जाये वो कम है। उन्होंने बताया कि संदीप चार दिन पहले अपने परिवार मिलने जुलाना आया था । अगर उसने तब भी कुछ बताया होता तो उसकी मदद के लिए परिवार हमेशा उसके साथ खड़ा होता।

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *