संघ प्रमुख डॉ. भागवत 31 दिसंबर को दाे दिवसीय प्रवास पर आएंगे छत्तीसगढ़

डॉ. मोहन भागवत फाइल फाेटाे

-रायपुर के ग्राम सोनपैरी में विशाल हिंदू सम्मेलन काे करेंगे संबाेधित

रायपुर 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 31 दिसंबर काे दाे दिवसीय दौरे पर Chhattisgarh आ रहे हैं. डाॅ. भागवत अभनपुर स्थित ग्राम सोनपैरी में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे. यह सम्मेलन 31 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा.

आयोजन समिति के सचिव प्रदीप गजेन्द्र ने गुरुवार काे बताया कि इस सम्मेलन में राष्ट्रीय संत असंग देव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. सम्मेलन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में संत, समाजसेवी और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है. सचिवप्रदीपगजेन्द्र ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात और बैठने की समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं. सम्मेलन के सुचारु संचालन के लिए हिन्दू सम्मेलन समिति की टीम तैनात रहेगी.

—————

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Leave a Comment